उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड (सच दिखते हैं हम ) | Welcome to Chanakya News India UP/UK, a trusted digital news platform operated by CMN Media Private Limited. We are committed to delivering accurate, unbiased, and reliable news to our viewers and readers.
महराजगंज: न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में एक वारंटी गिरफ्तार
महराजगंज, 26 अक्टूबर 2026। महराजगंज जिले में वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत परसामलिक पुलिस ने सोमवार को एक वारंटी को गिरफ्तार किया।
चाणक्य न्यूज़ इंडिया, शम्स तबरेज खान महराजगंज उत्तर प्रदेश।।।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना परसामलिक पुलिस ने ग्राम न्यायालय, नौतनवां द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में विजय कुमार शर्मा (26) पुत्र श्रीनिवास, निवासी निपनिया, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई मुकदमा संख्या 13085/2025 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 115(2), 351(2) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम (डीपी एक्ट) की धारा 4 के तहत दर्ज मामले में की गई। मुकदमा अंगीरा बनाम विजय व अन्य से संबंधित है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
– उपनिरीक्षक रामजीत
– मुख्य आरक्षी सुभाष यादव
– आरक्षी नितिश कुमार