हृदयविदारक चार साल के मासूम की हत्या ,गोड़ी खास में मासूम सिद्धार्थ की मौत से सनसनी, दादी हिरासत में
भांवरकोल जिला गाजीपुर में सोमवार को घर के बाहर खेलते समय लापता हुए मासूम सिद्धार्थ चार दिन बाद गुरुवार सुबह घर से महज 40-45 मीटर दूर चरी के खेत में क्षत-विक्षत शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।
जामवंत कुशवाहा उर्फ पिंटू का चार वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ 6 जुलाई सोमवार को रात को घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया था। काफी रात तक तलाश के बाद भी नहीं मिला तो थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
गुरुवार सुबह खेत की ओर गई महिलाओं ने चरी के खेत से तेज दुर्गंध आने पर देखा तो वहां एक बच्चे का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद सुधाकर पांडेय, भांवरकोल थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा, फॉरेंसिक टीम और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जांच के दौरान पुलिस ने मासूम की दादी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई हो सकता है घरेलू विवाद हो
,,,,,, गाजीपुर से उर्फी रिजवी की रिपोर्ट

