डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक,बोलें-सेंटरों पर लगाया जाए यूजर चार्ज गाजीपुर।जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी ढंग से लागू करने और स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को आडिटोरियम हाल में बैठक का आयोजन जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में किया गया। इस उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में जिले के 167 प्रशासकों एवं सचिवों ने भाग लिया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में घर-घर से कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था को सुनिश्चित...
