राशिद खान चांद ब्यूरो हेड, सीतापुर आरक्षण दिवस पर सपा का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, सरकार पर साधा निशाना
सीतापुर, कोतवाली थाना। 26 जुलाई 2026 को आरक्षण दिवस के अवसर पर सीतापुर के मुस्कान गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी की तरफ से जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के सभी छोटे-बड़े नेताओं की मौजूदगी रही।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल, अनूप गुप्ता, सेवता से झीन बाबू, लहरपुर विधायक अनिल वर्मा, जिला अध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी, पूर्व मंत्री रामपाल, छात्र नेता शुभम सिंह, अफजाल कौसर, असलम नदवी सहित अन्य सपा नेता व नेत्रियां उपस्थित रहीं।
नेताओं ने आरक्षण के मुद्दे पर विचार रखे और देश में बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार को लेकर वर्तमान सरकार को घेरा। उन्होंने सरकार पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय सरकार जनविरोधी नीतियां अपना रही है।
