थाना बहरियाबाद पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

0
WhatsApp Image 2026-07-06 at 10.46.54 AM

जिसके कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया
अपराध एवम् अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 05.07.2026 को उ0नि0 श्री रविन्द्र कुमार गोंड मय हमराह द्वारा हुरमुजपुर हाल्ट के पास संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी कि मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त राकेश राम पुत्र हरिश्चन्द्र को वृन्दावन ओडासन मार्ग पुलिया से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –
1.राकेश राम पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी मीरपुर थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर उम्र करीब 22 वर्ष

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 106/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर
2. मु0अ0सं0 176/2024 धारा 457,380,411 भादवि थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ
3. मु0अ0सं0 179/2024 धारा 457,380,411 भादवि थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ
4. मु0अ0सं0 131/2024 धारा 307,504, भादवि 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ

बरामदगी-
एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1. उ0नि0 रविन्द्र कुमार गोंड मय हमराह थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर

रिपोर्ट उर्फी रिज़वी
जनपद गाजीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed