पंजाब से उत्तराखंड पहुंची नकली नोटों की बड़ी खेप, पुलिस ने चार युबकों को गिरफ्तार कर अब सप्लायर
विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया #मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदा नदी परियोजना और सिंहस्थ की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान शिप्रा नदी के नाम को लेकर अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। प्रस्तुतीकरण में नदी का नाम “क्षिप्रा” लिखा था, जिस पर मुख्यमंत्री ने आपत्ति जताते हुए कहा कि नदी का मूल और प्रामाणिक नाम “#शिप्रा” है और सरकारी दस्तावेजों में इसी नाम का उपयोग किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने एआई के साथ दोबारा प्राचीन ग्रंथों के आधार पर जानकारी की जांच की। यजुर्वेद और महाकवि कालिदास के ग्रंथों के संदर्भ मिलने के बाद एआई ने भी स्वीकार किया कि नदी का मूल नाम “शिप्रा” ही है। इसके बाद सरकार ने सभी सरकारी रिकॉर्ड में “शिप्रा” नाम का उपयोग करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि “क्षिप्र” का अर्थ तेज गति से बहने वाला होता है, जबकि “शिप्रा” शांत और सौम्य प्रवाह वाली नदी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उज्जैन की यह पवित्र नदी अपने शांत प्रवाह के लिए जानी जाती है, इसलिए “शिप्रा” ही इसका सही और प्रामाणिक नाम है।
विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड
