उत्तराखंड एसीपी भुगतान में लापरवाही पड़ी भारी, डीएम ने डेयरी प्रबंधक का वेतन रोका

0
WhatsApp Image 2026-07-08 at 3.15.22 PM (1)

देहरादून: कर्मचारी को समय पर एसीपी भुगतान न करने की शिकायत पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सख्त रुख अपनाया। समाधान दिवस में मामला सामने आते ही रायपुर रोड स्थित आंचल डेयरी के प्रबंधक के वेतन आहरण पर तत्काल रोक लगाने के आदेश दिए। साथ ही पीड़ित कर्मचारी को बिना देरी एसीपी का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए। डीएम का स्पष्ट संदेश—जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही अब सीधे जवाबदेही और कार्रवाई का कारण बनेगी।

विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed