काशी के स्थानीय निवासियों को मंदिर दर्शन में प्राथमिकता देने के उद्देश्य से मंदिर प्रशासन ने वर्ष 2024 में द्वार संख्या 4-बी को “काशी द्वार” के रूप में निर्धारित किया था।

0
WhatsApp Image 2026-07-09 at 11.54.59 AM

इस व्यवस्था के तहत पहले केवल सुबह 4 बजे से 5 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 5 बजे तक ही काशीवासियों को इस प्रवेश मार्ग से दर्शन की अनुमति मिलती थी।

अब मंदिर न्यास ने इस सुविधा का दायरा बढ़ाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

नए प्रावधान के अनुसार काशी के निवासी सुबह 4:15 बजे से लेकर रात 10:45 बजे तक पूरे दिन इस द्वार का उपयोग कर सकेंगे।

अर्थात मंदिर के प्रातःकालीन खुलने के 15 मिनट बाद से लेकर रात्रि में पट बंद होने से 15 मिनट पहले तक यह विशेष प्रवेश व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

हालांकि, प्रमुख त्योहारों, विशेष अवसरों और निर्धारित पर्वों के दौरान यह सुविधा लागू नहीं रहेगी।विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed