aridwar : कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस की एयर स्ट्राइक जारी, डमी करेंसी मामले में एक और गिरोह का हुआ पर्दाफ़ाश, 04 शातिर गिरफ्तार

0
WhatsApp Image 2026-07-10 at 10.54.37 AM (3)

पूरे जनपद में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के निकल रहे सार्थक परिणाम

चारों होनहार गुरदासपुर पंजाब के हैं बाशिंदे, कब्जे से ₹ 84500/- के नकली नोट बरामद

नकली नोटों को लेकर केन्द्रीय एजेंसियों के कान खड़े, की जा रही है गोपनीय पड़ताल*

*असल नोट देकर खरीदे थे नकली नोट, मेन सप्लायर दबोचने के लिए सजाई जा रही है फील्डिंग

अवांछित गतिविधियों पर लगाम लगाने एवं संदिग्ध तत्वों पर नजर रखने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह को निर्देश पर समूचे जनपद में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के क्रम में सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने नकली नोटों की खेप के साथ 04 संदिग्ध को दबोचकर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

दिनाँक 05/6-07-2026 को चैंकिंग कर रही पुलिस टीम को मेला अस्पताल की तरफ से 04 व्यक्ति आते दिखाई दिये जिनके हावभाव संदिग्ध लग रहे थे। शक होने पर टीम ने जब टॉर्च की रोशनी दिखाकर संदिग्धों को रुकने का ईशारा किया गया तो चारों संदिग्ध वापस मुडकर तेज कदमों से जाने लगे। टीम ने बिल्केश्वर तिराह से टिबडी तिराहे की ओर उक्त चारो व्यक्तियो को पकड लिया।

पकडे गये संदिग्धों की तलाशी ली गई तो कब्जे से 500-500 रुपये के कुल 169 जाली करेंसी नोट (चौरासी हजार पॉच सौ रुपये) बरामद हुए। चोरों संदिग्ध को हिरासत पुलिस लेकर सिटी कोतवाली में धारा 3(5) 179,180 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

पूछताछ में सामने आया कि इन लोगों ने मिलकर गुरदासपुर पंजाब के ही रहने वाले एक व्यक्ति से कुछ दिन पहले सस्ते दामों पर (₹20000/- रुपये देकर) 500-500 रुपये के 200 नकली नोट (कुल एक लाख रुपये)खरीदे थे। आरोपी नकली नोट को असल रुप में इस्तेमाल करने के लिए हरिद्वार लाये थे। इनके द्वारा बीते रोज भी बाजारों में कुछ नकली नोटों को चलाकर खरीदारी की गयी थी।

पकड़े गए आरोपियों का मैडिकल परीक्षण कराकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कराय जा रहा है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर इस पूरे सिंडिकेट के भांडाफोड़ एवं प्रकाश में आए सप्लायर को गिरफ्तार करने विशेष टीम का गठन किया

विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड गया है।https://youtu.be/uOrYGA_HGdA

पकड़े गए संदिग्ध-
1-सरजीत सिंह पुत्र करनाल सिंह निवासी गीता दावा थाना गुरदासपुर सिटी जिला गुरदासपुर पंजाब आयु-58 वर्ष
2-टिंकू पुत्र सरजीत सिंह निवासी गीता दावा थाना गुरदासपुर सिटी जिला गुरदासपुर पंजाब आयु- 29 वर्ष
3-सुमित कुमार पुत्र संजीव कुमार निवासी अरोडी मौहल्ला थाना गुरदासपुर सिटी जिला गुरदासपुर पंजाब आयु- 20 वर्ष के कब्जे से
4-संजीव कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी अरोडी मौहल्ला थाना गुरदासपुर सिटी जिला गुरदासपुर पंजाब आयु- 47 वर्ष

बरामदगी-
500 रुपये के कुल जाली 169 नोट (₹84500/-)

पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा
2.व0उ0नि0 गोपाल दत्त भट्ट
3.उ0नि0 संजीत कण्डारी
4.उ0नि0 ऋषिकांत पटवाल
5.उ0नि0 नवीन नेगी
6.उ0नि0 नवीन चौहान
7.उ0नि0 राधाकृष्ण रतूडी
8-कानि0नापु विनोद कुमार
9-कानि0 सचिन सिंह
10-कानि0 सचिन पाण्डेय
11-कानि0 नवीन जोशी

Haridwar Stambh Vasudev Haridwar Police Uttarakhand Police

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

लोकेशन बांदाउत्तर प्रदेश रिपोर्टर मोहम्मद हुसैन ब्यूरो चीफ *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में बैठक संपन्न*। आज दिनांक 26.10.2026 को जिलाधिकारी बाँदा श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, बाँदा में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ के पत्र दिनांक 16 अक्टूबर, 2026 के क्रम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अन्तर्गत 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों के सम्भाजन (Rationalization) के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा निम्न बिंदुओं पर निर्देश दिये गये – 1. एक पोलिंग स्टेशन लोकेशन पर मतदेय स्थलों के मध्य यथासंभव उचित संख्या में मतदाता हों, कोई भी परिवार न टूटे तथा परिवार के सभी सदस्य एक ही अनुभाग एवं एक ही स्थान पर रखे जायें। 2. विधानसभा क्षेत्रवार मतदेय स्थलों को रनिंग सीरियल नंबर दिये जायेंगे, नई सूची में कोई भी ऑक्जिलरी (सहायक) मतदेय स्थल नहीं रहेगा। 3. जिन मतदेय स्थलों पर मतदाता संख्या मानक से कम है उनका तार्किक विश्लेषण कर निकटतम स्थलों में समायोजित किया जाये, 300 से कम मतदाता वाले स्थल को रखने के कारणों का स्पष्ट उल्लेख किया जाये। 4. जर्जर, अत्यधिक पुराने व अस्थायी भवनों वाले मतदेय स्थलों को उसी मतदान क्षेत्र के स्थायी भवन में स्थानांतरित किया जाये। 5. मुख्य गांव/बस्ती से अत्यधिक दूरी पर स्थित मतदेय स्थलों को हटाकर सुविधाजनक भवन में स्थापित किया जाये तथा मतदेय स्थल की दूरी 02 कि०मी० से अधिक न हो। 6. निजी भवन, दुकान/व्यवसायिक प्रतिष्ठान, व्यक्तिगत सामुदायिक केन्द्र/विवाह घर अथवा राजनैतिक व्यक्ति के स्वामित्व वाले भवनों में स्थित मतदेय स्थलों हेतु विकल्प तलाश कर शासकीय भवन में स्थानांतरित किया जाये। 7. चूंकि वर्ष 2027 में विधान सभा सामान्य निर्वाचन होना है, अतः सम्भाजन के पश्चात स्थान में अंतिम क्षणों में परिवर्तन न हो, यह सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि राजनैतिक दलों से प्राप्त सुझाव/आपत्तियों का निस्तारण कर दिनांक 27-10-2026 को प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ के माध्यम से आयोग को अनुमोदन हेतु भेजा जायेगा। अतः सभी दलों से अपील की जाती है कि आलेख्य सूची-2026 पर यदि कोई सुझाव/शिकायत हो तो दिनांक 26-10-2026 तक जिला निर्वाचन कार्यालय में लिखित रूप से उपलब्ध करायें। जनपद बाँदा में वर्तमान एवं प्रस्तावित मतदेय स्थलों का विवरण निम्नवत है – जनपद में कुल 4 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें कुल 829 मतदान केन्द्र एवं 1537 मतदेय स्थल हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 12,33,794 है जिसमें पुरुष मतदाता 6,83,754, महिला 5,50,005 एवं अन्य 35 हैं। – *232-तिंदवारी:* केन्द्र 221, स्थल 396, 1200 से अधिक वाले 10, समायोजित 01, भवन परिवर्तन 05, कुल मतदाता 3,10,949 – *233-बबेरू:* केन्द्र 223, स्थल 387, 1200 से अधिक वाले 0, समायोजित 04, भवन परिवर्तन 04, कुल मतदाता 3,16,706 – *234-नरैनी (अ०जा०):* केन्द्र 238, स्थल 413, 1200 से अधिक वाले 06, समायोजित 0, भवन परिवर्तन 02, कुल मतदाता 3,23,567 – *235-बाँदा:* केन्द्र 147, स्थल 341, 1200 से अधिक वाले 09, समायोजित 04, भवन परिवर्तन 01, कुल मतदाता 2,82,572 बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री माया शंकर यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लोकेशन बांदाउत्तर प्रदेश रिपोर्टर-मोहम्मद हुसैन ब्यूरो चीफ *➡️थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा IPO में अधिक मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते में कुल ₹2,00,000 की धनराशि कराई गई वापस ।* *विवरण-* पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा टीम द्वारा साइबर धोखाधड़ी में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए पीड़ित की कुल ₹2,00,000/- (दो लाख रुपये) की धनराशि वापस कराई गई । साइबर ठगी के मामले में पीड़ित की धनराशि वापस कराए जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही की गई । गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी संतोष कुमार द्विवेदी को साइबर ठगों द्वारा शेयर बाजार में IPO (Initial Public Offering) में निवेश करने तथा कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया गया । ठगों के झांसे में आकर आवेदक से कुल ₹2,00,000/- (दो लाख रुपये) की धनराशि की ठगी कर ली गई । जिसके संबंध में आवेदक द्वारा NCRP पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी । शिकायत प्राप्त होने पर साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पूरी ₹2,00,000/- की धनराशि वापस कराई गई । *जनपद बांदा पुलिस आमजन से अपील करती है कि शेयर बाजार, IPO अथवा अन्य निवेश योजनाओं में अधिक मुनाफा दिलाने का लालच देने वाले अज्ञात व्यक्तियों एवं फर्जी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से सतर्क रहें । निवेश करने से पूर्व संबंधित प्लेटफॉर्म एवं कंपनी की प्रमाणिकता की जांच अवश्य करें । किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं ।* *वापस करायी गई धनराशि-* ▪️कुल ₹2,00,000रुपए । *टीम का विवरण-* 1. श्री सुखराम सिंह प्र0नि0 थाना साइबर क्राइम पुलिस 2. उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार सिंह 3. कां0 राजीव कुमार 4. कां0 हिमांशु वर्मा 5. कां0 ललित कुमार 6. कां0 राजेन्द्र परिहार 7. म0कां0 ज्योति उपाध्याय