सगड़ी, आजमगढ़ । चाणक्य न्यूज़ इंडिया लाइव टीवी आजमगढ़ प्रभारी मंडल ब्यूरो चीफ रिंकू सिंह की रिपोर्ट

0
WhatsApp Image 2026-07-10 at 5.16.59 PM

भाजपा अजमतगढ़ मंडल में डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम का कार्य शुक्रवार को जोरदार स्तर पर किया गया। जिले से जितेंद्र त्रिपाठी जिला सह संयोजक आईटी सेल आजमगढ़ ने पहुंचकर विभिन्न जगहों पर बैठकर लोगों को प्रशिक्षित किया ।
विदित हो कि भारतीय जनता पार्टी डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म के तहत अपने कार्यकर्ताओं का अधिक से अधिक प्रशिक्षण करवाया गया है। युद्ध स्तर पर चल रहे इस कार्यक्रम में शामिल सभी कार्यकर्ता मोबाइल से प्रशिक्षण लेने हेतु उपस्थित हुए । जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने जिले के सभी पदाधिकारी को विभिन्न मंडलों में भेज कर वहां के मंडल अध्यक्ष से संपर्क कर शक्ति केंद्र संयोजक स्तर,बूथ अध्यक्ष स्तर तक यह कार्य पूर्ण कराने के लिए लगाया है। जिलाध्यक्ष भी सभी की मानिटरिंग करते हुए स्वयं एक मंडल में लगे हैं।

https://youtu.be/7lwqBYc21jw
इसी क्रम में शुक्रवार को जमीन हरखोरी, कंजरा दिलशादपुर, लाटघाट, अजमतगढ़,बेनी ब्रह्मोली,जमसर,महुला आदि सहित कई स्थानों पर पहुंचकर कराया गया। जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि यह पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम है। कार्यकर्ता प्रशिक्षित होगा तो आगे और मजबूती से काम करने में अच्छा होगा।मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 113 बूथों पर संपर्क किया गया। लगातार यह काम चल रहा है ।सभी शक्ति केंद्र संयोजक को लगाया गया है। इस अवसर पर मानवेंद्र सिंह, सूर्य प्रताप सिंह,सुशील सिंह, आदित्य सिंह, फागू सोनकर, प्रताप सिंह, शिवम सिंह, देव सिंह, दिनेश यादव, लालजी सिंह आदि लोग आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed