मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के सहसपुर में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ जनसेवा शिविर

0
WhatsApp Image 2026-07-12 at 10.00.14 AM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के सहसपुर में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ जनसेवा शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को उनके त्वरित और समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। शिविर में एक हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत अब तक 64 हजार से अधिक लोग शिविरों में पहुंच चुके हैं, जिनमें अधिकांश शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। इस दौरान उन्होंने सड़क, जल निकासी, सोलर लाइट, श्मशान घाट, स्वास्थ्य सुविधाओं समेत कई स्थानीय विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए और कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता तक घर के करीब ही सभी सरकारी सेवाएं पहुंचाना है।

#CMDhami #UttarakhandGovernment #PushkarSinghDhami #UttarakhandNewsविवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed