थाना भांवरकोल थाना क्षेत्रांतर्गत 04 वर्षीय बालक की हत्या मे दादी ही निकली कातिल अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार ।
दिनांक 06.07.2026 को थाना भांवरकोल क्षेत्रांतर्गत ग्राम गोड़ी खास निवासी वादी जामवंत कुशवाहा की सूचना पर उनके चार वर्षीय पुत्र की गुमशुदगी के संबंध में थाना भांवरकोल पर मु0अ0सं0 148/2026 धारा 137(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें अपहृत की बरामदगी हेतु थाने की टीम द्वारा खोजबीन की जा रही थी । दिनांक 09.07.2026 को गुमशुदा बालक के पिता द्वारा घर के पास ही बच्चे का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई ।
अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के क्रम में प्रकाश मे आई वाछिंत अभियुक्ता कबुतरी देवी पत्नी तारानाथ कुशवाहा निवासी ग्राम गोड़ी खास थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर उम्र करीब 60 वर्ष को थानाध्यक्ष भावरोकल रोहित कुमार मिश्रा व मय हमराह कर्म0गण द्वारा दिनांक 12.07.2026 को समय करीब 11.10 बजे ग्राम मिर्जाबाद के आगे तेतरिया मोड से 100 मीटर पहले गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्ता को आवश्यक कार्यवाही हेतु मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता-
कबुतरी देवी पत्नी तारानाथ कुशवाहा निवासी ग्राम गोड़ी थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर उम्र करीब 60 वर्ष
अपराधिक इतिहास
01.मु0अ0सं0 148/26 धारा 137(2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 103(1)/238 बीएनएस थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम –
1.थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर
2.हे0का0 सुभाष यादव थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर
5.म0का0 ज्योति पाण्डेय थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर
6.म0का0 आरधना यादव थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर

