उत्तर प्रदेश की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि उनकी नई किताब
Crafted Genius’ है। इस पुस्तक में उन्होंने अपने संघर्ष, UPSC की तैयारी और प्रशासनिक सेवा के अनुभव साझा किए हैं, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मार्गदर्शन मिल सके।
भोपाल उपभोक्ता शिकायत पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन भोपाल की त्वरित कार्रवाई
दिव्या मित्तल लंबे समय से अपने प्रशासनिक कार्यों के लिए चर्चा में रही हैं। मिर्जापुर में तैनाती के दौरान उन्होंने उन गांवों तक पानी पहुंचाने की पहल की, जहां आजादी के 75 साल बाद पहली बार पेयजल पहुंचा। वहीं संत कबीरनगर और देवरिया में किए गए उनके कार्यों को भी लोग आज तक याद करते हैं।
फिलहाल दिव्या मित्तल उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात हैं। उनकी नई किताब ‘The Crafted Genius’ UPSC समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी मानी जा रही है।
#DivyaMittal #IAS #UPSC #TheCraftedGenius #UPNews #LawAdvisory
