घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय ने जयमाला के दौरान हुई मारपीट से अधर में अटकी हुई शादी को अगले दिन समझौता कराकर कराया
बीरपुर निवासी महतो चौधरी नेअपनी बेटी आरती का विवाह रामपुर निवासी लाला राम कश्यप के बेटे गोविंद कश्यप के साथ तय की थी ,कल दिनांक २२ जून को नियत समय पर लाला राम कश्यप अपने बेटे की बारात लेकर बीरपुर पहुँचे ,इसी बीच जयमाला के दौरान वर पक्ष और गाँव के कुछ नौजवान बच्चों में फोटो खिचने के विवाद पर झगड़ा हो गया और देखते ही देखते जम कर मारपीट हो गई । कई लोग दोनों पक्ष के गंभीर रूप से घायल हो गए, अस्पताल तक जाने की नौबत आ गई । इस पर वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया , अगली सुबह आज 23 जून को यह बात घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय के संज्ञान में आई तो उन्होंने दोनों पक्षो को बुलाकर उनकी बातें सुनी जिसमे लड़के के पिता का कहना था कि हमारी बहुत बेइज्जती हुई है हम शादी नहीं करेंगे और लड़की की माँ का कहना था कि हमारा बहुत खर्च हो चुका है अगर शादी नहीं हुई तो हमारी इज़्ज़त चली जायेगी ।अतुल राय के सामने बहुत असमंजस की स्तिथि थी क्योंकि वर पक्ष को चोट ज़्यादा लगी थी और वो शरारती लड़के जिसमें हर जाती के थे विशेषकर भूमिहार समाज के घर छोड़ कर पलायित हो गये थे । अगर वो मौके पर होते तो उन्हें डाट डपट कर, माफ़ी मंगवा कर शादी के लिए तैयार किया जाता, पर वो थे नहीं । खैर अतुल राय ने पूरे गाँव की तरफ़ से ख़ुद माफ़ी माँगी , मंडप में जा कर ख़ुद बैठकर शादी सम्पन्न करवायी और वर पक्ष को आशान्वित किया कि जिन लड़को ने यह सब किया है उनको बुलाकर माफी मंगवाई जायेगी ,घायलों के इलाज एवम उनके इलाज का खर्च वो खुद निर्वहन करेंगे, ,,,,,,,
गाजीपुर से उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट
