अध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता सिंचाई बन्धु की बैठक संपन्न किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता ही नहीं नैतिक जिम्मेदारी भी: विजय सिंह अध्यक्ष

0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 1.31.00 PM

अलीगढ़।अध्यक्ष जिला पंचायत विजय सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में सिंचाई बन्धु की बैठक आहुत की गई।अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि बैठक में सक्षम अधिकारी ही प्रतिभाग करें यदि उनके स्थान पर आकस्मिक स्थिति में कोई और आता है तो पूरी तैयारी से आए ताकि किसान बंधुओं की समस्याओं का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित हो सके।

https://youtu.be/4QHUPuQPWewउन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पूरी ईमानदारी से कार्य करें,कोई भी अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता, अगर किसी भी स्तर पर कोई समस्या है तो उससे अवगत कराया जाए, कहीं भी संवादहीनता की स्थिति नहीं होनी चाहिए।बैठक में किसानों ने नाले की साफ-सफाई, विद्युत ट्रिपिंग की समस्या, ग्रामों में स्ट्रीट लाइट स्थापना एवं साथा चीनी मिल संचालन के संबंध में अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मा0 अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को किसानों द्वारा उठाई गई समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसान भाई बड़ी उम्मीद के साथ बैठक में आते हैं उनकी समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता ही नहीं नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने साथा चीनी मिल के प्रकरण में आश्वस्त किया कि समस्या से मा0 मुख्यमंत्री जी को अवगत करा दिया गया उच्च स्तर से जल्द ही इस संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा।बैठक में जिला कृषि अधिकारी धीरेन्द्र सिंह चौधरी, अधिशासी अभियंता सिंचाई राजेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत श्रवण कुमार समेत अन्य अधिकारी व किसान बन्धु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed