विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड आज विधानसभा कार्यालय में खेल विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक के बाद

0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 1.31.54 PM

विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड
आज विधानसभा कार्यालय में खेल विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक के बाद, मैंने यह निर्णय लिया है कि हमारी नई खेल नीति केवल बंद कमरों में नहीं, बल्कि सीधे जनता की सहभागिता से तैयार होगी। हमारी सरकार एक ऐसी सुदृढ़ खेल नीति बनाना चाहती है, जो प्रदेश की आवश्यकताओं के अनुरूप हो और हमारे उभरते हुए खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करे।

मैं हमारे सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों (Coaches), खेल विशेषज्ञों, खेल संघों, अभिभावकों, शिक्षकों और खेल प्रेमियों से अपील करती हूँ कि वे आगे आएं और उत्तराखंड में खेलों के विकास को नई दिशा देने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव खेल विभाग को भेजें।

आपके अच्छे और उपयोगी सुझावों को न केवल नई खेल नीति में शामिल करने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा, बल्कि बेहतर सुझाव देने वाले प्रबुद्ध जनों को सम्मानित भी किया जाएगा।

👉 आप अपने सुझाव आगामी 30 जुलाई 2026 तक इन माध्यमों से भेज सकते हैं:
🌐 ऑनलाइन पोर्टल: www.khelouk.in/contact-us

📧 ई-मेल: info@khelouk.in

📬 डाक द्वारा: निदेशक, खेल विभाग, खेल निदेशालय, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर, थानो रोड, रायपुर, देहरादून-248008, उत्तराखंड।

इस महत्वपूर्ण बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव श्री अमित सिन्हा जी, अपर निदेशक श्री अजय अग्रवाल जी, सहायक निदेशक श्री राजेश मंमगाई जी एवं श्री शक्ति सिंह जी उपस्थित रहे।

Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India Department of Sports, Government of Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed