विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड हाईप्रोफाइल रेड में जुए और ऑनलाइन सट्टे के अड्डे का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार..

0
WhatsApp Image 2026-07-18 at 12.34.27 AM

ऑपरेशन प्रहार में SSP प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ के नेतृत्व में कार्रवाई, 55,690 रुपये नकद, 7 मोबाइल और ताश के पत्ते बरामद, बड़े नेटवर्क के मिले सुराग .
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान प्रेमनगर पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि त्यागी मार्केट स्थित एक निजी मकान में बड़े स्तर पर जुआ खिलाया जा रहा है और ऑनलाइन गेमिंग के जरिए सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई।

🛑गिरफ्तार आरोपी

1:- यातेन्द्र भाटिया (44), निवासी त्यागी मार्केट, प्रेमनगर, देहरादून।

2:- संजय कुमार (36), निवासी त्यागी मार्केट, प्रेमनगर, देहरादून।

3:- राहुल कुमार (31), निवासी देहराखास, देवऋषि एन्क्लेव, पटेलनगर, देहरादून।

4:- राहुल कुमार (34), निवासी संजय कॉलोनी, पटेलनगर, देहरादून।

5:- सुमित माकिन (40), निवासी त्यागी मार्केट, प्रेमनगर, देहरादून

👮‍♂️🛑 पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसएचओ कोतवाली प्रेमनगर नरेश सिंह राठौड़, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुकेश थलेड़ी, उपनिरीक्षक प्रद्युम्न सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल यशवीर, कांस्टेबल पंकज, अरशद, रवि शंकर, रोबिन सिंह तथा राजीव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed