दिनांक 18.07.2026 गाजीपुर यातायात पुलिस ने बारिश के बीच संभाली कमान, शहर को जाम से दिलाया निजात।

0

अवगत कराना है कि आज दिनांक 18.07.2026 को जनपद गाजीपुर में हुई बारिश के कारण यातायात पुलिस ने बरसात के कारण उत्पन्न हुए जलभराव और यातायात अवरोध को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। भारी बारिश और सड़कों पर पानी भरने के कारण शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई थी, जिससे लंबा जाम लग गया था। आम जनता और राहगीरों को हो रही भारी असुविधा को देखते हुए यातायात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाई। पुलिस टीम ने मूसलाधार बारिश के बीच खुद भीगते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराया।

उर्फी रिज़वी रिपोर्ट
जनपद गाजीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed