भारत और नेपाल के बीच ट्रांजिट और ट्रेन कनेक्टिविटी को बढ़ाने की दिशा में बड़े कदम के तहत दोनों देशों के बीच सीधी कार्गो सेवा शुरू हो गई है।

0
WhatsApp Image 2026-07-19 at 2.19.43 PM

विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड
भारत और नेपाल के बीच ट्रांजिट और ट्रेन कनेक्टिविटी को बढ़ाने की दिशा में बड़े कदम के तहत दोनों देशों के बीच सीधी कार्गो सेवा शुरू हो गई है। भारत के कोलकाता से नेपाल के विराटनगर तक चलने वाली यह पहली रेल कार्गो की शुरुआत शुक्रवार को हुई है। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी है। इस रेल सेवा को नेपाल के ट्रांजिट और व्यापार लॉजिस्टिक्स में एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर है, क्योंकि इससे पहली बार बीरगंज से आगे सीधी रेल सुविधा मिली है।

नेपाल-भारत ट्रांजिट संधि के तहत तीसरे देशों से आयातित सामान भारतीय क्षेत्र से होते हुए नेपाल की सीमा तक पहुंचाया जाता है। यह संधि नेपाल के तीसरे देशों से आयात और निर्यात के लिए भारतीय सड़क, रेल और अंतरदेशीय जलमार्गों का उपयोग करने की अनुमति देती है।
#Nepal #India #Kolkata #Biratnagar #CargoTrain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed