जनपद गाजीपुर दिनांक 20.07.2026 *थाना नोनहरा साइबर हेल्प डेक्स के प्रयास से शिकायतकर्ता के साथ क्रेडिट कार्ड द्वारा फ्रॉड की गयी 6500.00/– रुपये की धनराशि वापस कराई गई कि आवेदक श्रीप्रकाश प्रजापति पुत्र रामजी प्रजापति निवासी जल्लापुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर उ0प्र0 के साथ दिनांक 22.06.2026 को ऑनलाइन फ्रॉड कर लिया गया था, तत्पश्चात उनके द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद गाजीपुर द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आवेदक श्रीप्रकाश प्रजापति उपरोक्त की सूचना पर कार्यवाही करते थाना नोनहरा के साइबर हेल्प डेक्स प्रभारी उ0नि0 श्री अविनाश मणि तिवारी व साइबर हेल्प डेस्क कर्मचारी का0 शिवम् शर्मा ,का0 प्रभात कुमार , म0का0 शालू सरोज ,रि0 का0 अरुण कुमार के संयुक्त प्रयासों से आवेदक श्रीप्रकाश प्रजापति उपरोक्त के क्रेडिट कार्ड अकाउण्ट में उनके साथ फ्रॉड की गयी कुल 6500.00/– रु0 की सम्पूर्ण धनराशि सम्बन्धित क्रेडिट कार्ड कम्पनी से सम्पर्क करवाकर सफलतापूर्वक आवेदक के क्रेडिट कार्ड अकाउण्ट में वापस करायी गयी।
आवेदक द्वारा धनराशि प्राप्त होने पर पुलिस टीम कि प्रशंसा करते हुए सहृदय धन्यवाद किया गया।
उर्फी रिजवी की रिपोर्ट
जनपद गाजीपुर
