लूट मामले में कमलापुर पुलिस को मिली सफलता
_राशिद खान चांद_
_ब्यूरो हेड, सीतापुर_
_कोतवाली – जनपद सीतापुर_
_दिनांकः- 21.07.2026_
_थाना कमलापुर पुलिस की बड़ी सफलता_
_कामता (लखनऊ) से बुक कर लूटी गई वैगन-आर कार बरामद, अवैध शस्त्र सहित 02 शातिर अंतर्जनपदीय अपराधी गिरफ्तार_
पुलिस अधीक्षक महोदय सीतापुर श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद सीतापुर में लूट/चोरी/नकबजनी/छिनैती व अन्य जघन्य अपराध में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं विधिक कार्यवाही का निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी श्री विशाल गुप्ता (सिधौली) के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक श्रीमती इतुल चौधरी के कुशल नेतृत्व में थाना कमलापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 171/2026 धारा 309(6)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये दो अभियुक्तगण द्वारा लूटी गयी वेगन आर कार नम्बर UP 32RT5039 को लेकर कम्हरिया चौराहे से भज्जा पुल की तरफ आ रहे थे। चेकिंग के दौरान दोनों अभियुक्तगण को वेगनर कार सफेद रंग नम्बर UP 32 RT 5039, एक अदद अवैध चाकू, एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, वादी का एक लूटा हुआ पर्स ब्राउन कलर जिसमें पोस्ट आफिस पेमेंट कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, डीएल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
_पूछताछ का विवरण_
दिनांक 18/19.07.26 की रात्रि में समय करीब 00:15 बजे लखनऊ में कामता बस स्टैण्ड के पास से कमलापुर के लिये 1400 रुपये में बुक करके लाये थे तथा कमलापुर से करीब 4 किलोमीटर पहले बायी तरफ ग्राम विक्रमपुर की ओर जाने वाली लिंक रोड पर अंदर की तरफ सुनसान जगह पर ले जाकर इनके साथ मार-पीट कर चाकू दिखाकर वैगनआर कार व पर्स को भी लूट लिया था। बरामद लूटी गयी कार से वादी प्रमोद कुमार सिंह का एक आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जिसकी वैधता 20.01.2030 व एक अन्य ड्राइविंग लाइसेंस जिसकी वैधता 20.01.2025 व इण्डिया पोस्ट पेमेण्ट बैंक कार्ड बरामद हुये हैं। अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमलोग इसी लूटी हुई कार में सवारी बैठाकर किराया वसूल करते घूम रहे थे तथा इस फिराक में थे कि कोई ठीक-ठाक पार्टी सवारी के रूप में मिल जाये तो उन सवारियों से जेवर नकदी आदि की लूटपाट करने के बाद गाड़ी को किसी सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो जाते। अभियुक्तगण कुछ समय पूर्व ही जेल से छूट कर बाहर आये थे।
_अभियुक्तगण का नाम/पता_
1. आशीष कुमार पुत्र जंग बहादुर नि0 ग्राम जगतपुर थाना शिवरतगंज जनपद अमेठी
2. अजय प्रताप सिंह उर्फ अंकित सिंह पुत्र फतेहबहादुर सिंह निवासी ग्राम पूरे संत सिंह मजरा सलोनी मोम्मदपुर थाना उमरी बेगम गंज जनपद गोण्डा
_बरामदगी_
एक वेगन आर कार सफेद रंग नम्बर UP 32RT5039, एक अदद अवैध चाकू, एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, वादी का एक लूटा हुआ पर्स ब्राउन कलर का जिसमें पोस्ट आफिस पेमेंट कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, डीएल।
