विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज का जनपद श्रावस्ती का विकास दौरा
माता जानकी के आशीर्वाद से अभिसिंचित पावन धरा जनपद श्रावस्ती के भिनगा एवं श्रावस्ती विधान सभा क्षेत्रों के समग्र विकास हेतु ₹396 करोड़ से अधिक लागत की 83 विकास परियोजनाओं का आज लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, चाबी, स्टडी किट एवं आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए।
विकास, डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है, जिसका प्रतिफल है कि पिछले 9 वर्षों में श्रावस्ती ने एक नई ऊंचाई अर्जित की है और अब श्रावस्ती आकांक्षी जनपद से प्रेरणादायी जनपद बनकर अपनी नई चमक बिखेर रहा है।
जनपद वासियों को हार्दिक बधाई।
