सीतापुर चोरी की घटना का खुलासा माल बरामद
* सीतापुर*
चोरी की घटना का सफल अनावरण ,माल बरामदगी सहित चोर गिरफ़्तार
*दिनांकः-22.07.2026*
पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री अंकुर अग्रवाल महोदय द्वारा जनपद सीतापुर में चोरी/नकबजनी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारीगण व प्रभारी निरीक्षकगण को घटनाओं को रोकने व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
उक्त दिये गये निर्देशो के अनुपालन के क्रम में आज दिनांक 22.07.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आलोक सिंह महोदय के पर्यवेक्षण एवम् क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर चोरी/नकबजनी जैसी घटनाओं के संबंध में पंजीकृत अभियोग 132/26 धारा 305/331(4) बी0एन0एस0 का अनवारण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्त शिवम कश्यप पुत्र स्व0 राजू कश्यप निवासी मोहल्ला होली नगर थाना कोतवाली नगर जनपद सीतापुर को मलुही रेलवे अंडर पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये गये एक जोडी पायल सफेद धातु, एक सोने का पिघलाकर डली (टिक्की) पीली धातु बरामद हुए है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तारशुदा चोर/अभियुक्त द्वारा दिनांक 12/05/2026 की रात्रि को थाना क्षेत्रान्तर्गत चोरी की घटना कारित की गयी थी । उक्त पंजीकृत अभियोग में बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अभि0 उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है। जनपद में अपराधियों के विरूद्ध निरन्तर कार्यवाही इसी प्रकार प्रचलित रहेगी।
अभियुक्त का नाम/पताः-
शिवम कश्यप पुत्र स्व0 राजू कश्यप निवासी मोहल्ला होली नगर थाना कोतवाली नगर जनपद सीतापुर
बरामदगी का विवरण-
एक अदद जोडी पायल सफेद धातु, एक अदद सोने का पिघलाकर डली (टिक्की) जैसा पीली धातु
आपराधिक इतिहास अभि0 शिवम उपरोक्तः –
1.मु0अ0सं0 662/19 धारा 380/411 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद सीतापुर
2. मु0अ0सं0 718/19 धारा 380/411/457 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद सीतापुर
3.मु0अ0स0 774/19 धारा 380 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद सीतापुर
4.मु0अ0सं0 630/2020 धारा 25(1बी) आयुद्ध अधि0 थाना कोतवाली नगर जनपद सीतापुर
5.मु0अ0स0 346/21 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद सीतापुर
6. 16/2023 धारा 25(1बी) आयुद्ध अधि0 थाना कोतवाली नगर जनपद सीतापुर
1.
7.मु0अ0सं0 132/2026 धारा 305/331(4)/317(2) बी0एन0एस0 थाना कोतवाली देहात जनपद सीतापुर
पुलिस टीम थाना कोतवाली देहात–
1.उ0नि0 श्री रामवृक्ष
2.हे0का0 सन्दीप सिंह
3.का0 अमित वर्मा
4.का0 भूपेन्द्र सिंह
