सीतापुर दिनांक 22 जुलाई 2026 (सू0वि0) जिलाधिकारी डा0 राजगणपति आर0 ने आज प्राथमिक विद्यालय, कमलापुर विकास खण्ड कसमण्डा का औचक निरीक्षण

0
1002213374.jpg

सीतापुर दिनांक 22 जुलाई 2026 (सू0वि0) जिलाधिकारी डा0 राजगणपति आर0 ने आज प्राथमिक विद्यालय, कमलापुर विकास खण्ड कसमण्डा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। इस विद्यालय में वी0एच0एस0एन0डी0 सत्र संचालित के दौरान आंगनबाड़ी कक्ष में पहुंचकर जिलाधिकारी महोदय ने वी0एच0एस0एन0डी0 सत्र की जानकारी ए0एन0एम0 से प्राप्त करते हुये आईस बाक्स एवं वैक्सीनेशन किट का अवलोकन किया। सत्र के दौरान उपस्थित गर्भवती महिलाओं से वार्ता करते हुये टीकाकरण संबंधी जानकारी प्राप्त की। एच0आर0पी0 रजिस्टर का अवलोकन किया, रजिस्टर में त्रुटियां पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये सुधार के निर्देश संबंधित को दिये। साथ ही जिलाधिकारी ने अन्य महत्वपूर्ण रजिस्टरों का भी अवलोकन किया। बी0पी0 मशीन का अवलोकन करते हुये आंगनबाड़ी कार्यकत्री से वार्ता की तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री बनाये गये विभागीय अभिलेखों का अवलोकन करते हुये त्रुटियां पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये सुधार हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने ए0ए0ए0 मीटिंग से संबंधित कोई भी अभिलेख व सूची मौके पर उपलब्ध नही पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी फटकार लगाते हुये ए0एन0एम0 के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही के साथ ही अग्रिम आदेशों तक वेतन रोके जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय, कमलापुर विकास खण्ड कसमण्डा पहुंचकर मिड-डे-मिल की गुणवत्ता को परखा एवं आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुखरंजन समद्दर उपस्थित रहे। इस विद्यालय में वी0एच0एस0एन0डी0 सत्र संचालित के दौरान आंगनबाड़ी कक्ष में पहुंचकर जिलाधिकारी महोदय ने वी0एच0एस0एन0डी0 सत्र की जानकारी ए0एन0एम0 से प्राप्त करते हुये आईस बाक्स एवं वैक्सीनेशन किट का अवलोकन किया। सत्र के दौरान उपस्थित गर्भवती महिलाओं से वार्ता करते हुये टीकाकरण संबंधी जानकारी प्राप्त की। एच0आर0पी0 रजिस्टर का अवलोकन किया, रजिस्टर में त्रुटियां पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये सुधार के निर्देश संबंधित को दिये। साथ ही जिलाधिकारी ने अन्य महत्वपूर्ण रजिस्टरों का भी अवलोकन किया। बी0पी0 मशीन का अवलोकन करते हुये आंगनबाड़ी कार्यकत्री से वार्ता की तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री बनाये गये विभागीय अभिलेखों का अवलोकन करते हुये त्रुटियां पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये सुधार हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने ए0ए0ए0 मीटिंग से संबंधित कोई भी अभिलेख व सूची मौके पर उपलब्ध नही पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी फटकार लगाते हुये ए0एन0एम0 के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही के साथ ही अग्रिम आदेशों तक वेतन रोके जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय, कमलापुर विकास खण्ड कसमण्डा पहुंचकर मिड-डे-मिल की गुणवत्ता को परखा एवं आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुखरंजन समद्दर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed