*16 करोड़ की लागत से बनेगा चरकवालान पंम्पिंग स्टेशन-जलभराव से जल्द शाहजमाल को मिलेंगी मुक्ति”
*अलीगढ़*।(*संजय सक्सेना ब्यूरो चीफ*)शहरी क्षेत्र अंतर्गत शाहजमाल ईदगाह रोड,खैर रोड, चरकवालान,नगला मसानी,हड्डी गोदाम रोड,तुर्कमान गेट,पंतनगर सराय मिया व सराय काबा आदि क्षेत्रों को आने वाले दिनों में जल भराव की दशकों पुरानी समस्या से निजात मिलने जा रही है।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शाहजमाल क्षेत्र की बरसों पुरानी जल भराव की समस्या के समाधान के लिए शाहजमाल पंपिंग स्टेशन की भांति दुगनी क्षमता(1000 कि0ली0)का नया पंपिंग स्टेशन चरकवालान चौराहे पर 15 वें वित्त आयोग अंतर्गत लगभग 16 करोड़ की लागत से बनवाए जाने का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया है।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने गुरुवार को शाहजमाल क्षेत्र चरकवालान स्थित बर्फ खाना नाले का भौतिक सत्यापन किया।नगर आयुक्त ने पाया कि इस नाले के खुले रहने के कारण लोग इसमें अपने घरों का सामान कचरा आदि डालकर इस नाले को चौक कर रहे हैं जिसके कारण जल निकासी प्रभावित हो रही है।मौके पर नगर आयुक्त ने अवर अभियंता पूनम सिंह को इस नाले का स्लोप चेक करने व नाले को कवर्ड करने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही वच्छता निरीक्षक को इस नाले पर अतिक्रमण करने और कचरा डालने वाले लोगों को चिन्हित करते हुए उन्हें नोटिस देने के निर्देश दिए।मौके पर अवर अभियंता जल को तीन अतिरिक्त मोबाइल पंपसेट इस नाले के एंड पॉइंट पर स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि जल निकासी तेजी से हो सके और शाहजमल क्षेत्र में जल भराव ना हो।नगर आयुक्त ने बताया कि शाहजमाल,खैर रोड, नगला मसानी,हड्डी गोदाम, चरखवालान,पंतनगर,दिल्ली गेट, तुर्कमान गेट,सराय मियां एवं सराय काबा सहित विस्तृत शहरी क्षेत्र की जल निकासी मुख्य रूप अलीगढ़ ड्रेन के माध्यम से होती है।बीते वर्षों में आबादी बढ़ने तथा नालों पर अतिक्रमण एवं उनमें कचरा डाले जाने के कारण जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हुई है।इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए अर्बन फ्लड (जल-प्लावन नियंत्रण) एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना के अंतर्गत लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से 1000 किलोलीटर प्रति मिनट क्षमता वाले नए पंपिंग स्टेशन की स्थापना का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से स्वीकृति प्राप्त होते ही नगर निगम द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।यह नया पंपिंग स्टेशन वर्तमान शाहजमाल पंपिंग स्टेशन की तुलना में लगभग दोगुनी क्षमता का होगा तथा लगभग 30 से 40 हजार की आबादी को जलभराव की समस्या से राहत प्रदान करेगा।नगर आयुक्त ने यह भी बताया सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत खैर रोड पर नाले के निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। नाले के निर्माण के उपरांत शाहजमाल पंपिंग स्टेशन पर आने वाले अतिरिक्त जल का प्रवाह सीधे नए ड्रेनेज सिस्टम के माध्यम से बाहर निकलेगा जिससे शाहजमाल पंपिंग स्टेशन पर भार कम होगा और क्षेत्र में जलभराव की समस्या कम में उल्लेखनीय सुधार आएगा।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि शाहजमाल एवं आसपास के क्षेत्रों की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान के लिए 16 करोड़ रुपये की लागत से नए हाई कैपेसिटी पंपिंग स्टेशन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है शासन से स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा जिससे आने वाले समय में हजारों नागरिकों को जलभराव से स्थायी राहत मिल सकेगी।
