*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना:246 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में,कहीं वैदिक मंत्रोचार तो कहीं सुनाई दीं कुरान की आयतें*

0
1002947505.jpg

*अलीगढ़*।(सू0वि0):प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बेटियों के सम्मानजनक शादी समारोह आयोजन को परिलक्षित करने वाले सामूहिक विवाह समारोह के तहत जिले के तीन स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 246 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।यह आयोजन न केवल सामाजिक समरसता और समानता के प्रतीक बने,बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के लिए एक नई शुरुआत का सशक्त माध्यम भी सिद्ध हुए।तालानगरी स्थित निजी बैक्वेट हाल में ब्लॉक अकराबाद,धनीपुर,जवां,अतरौली, गंगीरी,बिजौली,टप्पल,चण्डौस, लोधा,नगर पंचायत जलाली एवं नगर पंचायत छर्रा,खेरेश्वर मंदिर चौराहा स्थित निजी गेस्ट हाउस में नगर निगम,नगर पंचायत चण्डौस एवं नगर पंचायत मडराक और गोंडा-खैर रोड गोंडा स्थित निजी फार्म हाउस में ब्लॉक गोंडा,खैर व इगलास के विभिन्न समुदायों के जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया।तालानगरी में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह का अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह द्वारा विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया गया।उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह योजना प्रदेश सरकार की दूरदर्शी और संवेदनशील सोच का जीवंत उदाहरण है।यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को सुरक्षा और आत्मसम्मान के साथ जीवन की नई शुरुआत का अवसर प्रदान कर रही है।सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों से सामाजिक कुरीतियों पर प्रभावी अंकुश लगता है और समाज में समानता एवं समरसता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि पहले गरीब बेटी का पिता जो विवाह के आयोजन में कर्ज में डूब जाता था,योगी जी ने पूरी संवेदनशीलता से बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है।इतना ही नहीं विवाह समारोह और भव्य रूप से आयोजित हो सकें इसके लिए मुख्यमंत्री ने योजना की धनराशि 51 हजार से बढ़ाकर 01 लाख रूपये कर दी है।
सामूहिक विवाह समारोहों में वर-वधु पक्ष से आए परिजनों एवं अतिथियों ने भी आयोजन की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। मेहमानों के लिए स्वच्छ, स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन एवं मिष्ठान की उत्तम व्यवस्था की गई, जिसकी सभी ने सराहना की।समारोह में सुरक्षा,स्वच्छता, पेयजल,बैठने, विद्युत व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गईं।आयोजन स्थलों पर उल्लास, उत्साह और सामाजिक एकता का वातावरण देखने को मिला।जिला प्रशासन की विशेष पहल पर मौके पर वर-वधुओं के लिए मिष्ठान और सूखे मेवे का वितरण किया गया जबकि लाभार्थियों की सुविधा के लिए सभी उपहार सामग्री संबंधित ब्लॉक मुख्यालय से आगामी दो दिन में प्राप्त कराई जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि तीन स्थानों पर आयोजि सामूहिक विवाह समारोहों में लगभग 246 जोडों का विवाह हुआ,जिसमें लगभग 219 जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से एवं 27 का निकाह पढ़ाकर विवाह संपन्न कराया गया।विवाह समारोहों में अध्यक्ष जिला पंचायत,ब्लॉक प्रमुख गोंडा नरेन्द्र सिंह,जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सहभागिता कर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।कार्यक्रम की सफलता में पीडी राजेश कुमार कुरील, डीसी एनआरएलएम मंजू त्रिवेदी, डीएसओ सत्यवीर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक,जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुनहरी लाल, डीपीओ के0के0 राय,सहायक निदेशक मत्स्य प्रियंका आर्य, सीवीओ डा0 दिवाकर त्रिपाठी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निधि गोस्वामी, भूमि संरक्षण अधिकारी दिव्या मौर्या, जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र कुमार समेत सभी बीडीओ एवं ईओ ने नोडल अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया। कार्यक्रम का संचालन नीतू सारस्वत द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed