विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने मैदान में उतरे डीएम व एसएसपी
जिलाधिकारी श्रीमती निकिता खंडेलवाल एवं एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे ने कांवड़ मेला क्षेत्र का संयुक्त भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
🔹 ढालवाला, भद्रकाली, जानकी सेतु, राम झूला, लक्ष्मण झूला, तपोवन एवं विभिन्न पार्किंग स्थलों का किया विस्तृत निरीक्षण।
🔹 कांवड़ मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस, प्रशासन एवं सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को किया ब्रीफ।
🔹 सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के दिए स्पष्ट निर्देश।
🔹 पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24×7 निगरानी एवं कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग पर रहेगा विशेष फोकस।
🔹 ड्रोन कैमरों के माध्यम से संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की हवाई निगरानी कर हर गतिविधि पर रखी जाएगी नजर।
🔹 पार्किंग व्यवस्था, डायवर्जन प्लान, बैरिकेडिंग, पैदल मार्ग एवं श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही का लिया जायजा।
🔹 पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सहायता, शौचालय, साफ-सफाई, खोया-पाया केंद्र एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का किया निरीक्षण।
🔹 सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले एवं माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर रहेगी कड़ी नजर, होगी सख्त कार्रवाई।
🔹 टिहरी पुलिस एवं जिला प्रशासन कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार।
#KanwarMela2026 #TehriPolice #UttarakhandPolice #SafetyFirst #CCTV #DroneSurveillance #TrafficManagement #ServiceSecurityDedication
