विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड हरिद्वार-ऋषिकेश को ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत!
उत्तराखंड के लिए बड़ी खुशखबरी है। एनएचएआई हरिद्वार बाईपास का निर्माण तेज़ी से कर रहा है, जिसका करीब 80% कार्य पूरा हो चुका है। वहीं करीब 10 साल से लंबित ऋषिकेश बाईपास परियोजना को भी मंजूरी मिल गई है।
हरिद्वार बाईपास का पहला चरण बहादराबाद से चंडी देवी मंदिर तक बनाया जा रहा है। इसके शुरू होते ही हरिद्वार शहर के भीतर वाहनों का दबाव काफी कम होगा। भविष्य में कुंभ मेला, कांवड़ यात्रा और अन्य बड़े आयोजनों के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था भी पहले से बेहतर होगी।
दूसरे चरण में यह बाईपास चंडीघाट से गंगा के दूसरे किनारे होते हुए हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ेगा और आगे ऋषिकेश बाईपास तक कनेक्ट किया जाएगा।
दोनों परियोजनाएं पूरी होने के बाद चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा, पर्यटन सीजन और वीकेंड के दौरान हरिद्वार और ऋषिकेश में लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह परियोजना उत्तराखंड की सड़क कनेक्टिविटी और पर्यटन को नई रफ्तार देने में अहम भूमिका निभाएगी। 🙏🛣️
#Uttarakhand #Haridwar #Rishikesh #CharDhamYatra #NHAI #RoadDevelopment #Devbhoomi
