विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड आज राज्यपाल महोदय उत्तराखंड द्वारा आज लोक भवन में पतंजलि योगपीठ द्वारा आयोजित

0
WhatsApp Image 2026-07-26 at 9.01.56 PM

विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड
आज राज्यपाल महोदय उत्तराखंड द्वारा
आज लोक भवन में पतंजलि योगपीठ द्वारा आयोजित दो दिवसीय “वैदिक मानस योग” सत्र के समापन अवसर पर प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत लाइव डेमो में उनकी एकाग्रता, आत्मविश्वास, मानसिक जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभावशाली प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि योग केवल शारीरिक साधना नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और व्यक्तित्व के समग्र विकास का सशक्त माध्यम है।

नई पीढ़ी को आत्मचिंतन, अनुशासन और आंतरिक चेतना से जोड़ना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। जब युवा अपनी आंतरिक शक्ति, आत्मविश्वास और चेतना को पहचान लेते हैं, तब वे जीवन की हर चुनौती का दृढ़ता से सामना करने में सक्षम बनते हैं।

मेरा विश्वास है कि यह अभिनव प्रयास आगे चलकर पूरे देश और विश्व में योग, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं आत्मचेतना का संदेश प्रसारित करेगा तथा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed