विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड 🚨 STF उत्तराखण्ड द्वारा PTC नरेंद्रनगर में “महिलाओं के विरुद्ध साइबर अपराध” विषय पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित।
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC), नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल में BPR&D द्वारा आयोजित 05 दिवसीय “Training of Investigators on Women’s Safety” प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) उत्तराखण्ड द्वारा उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से आई महिला उपनिरीक्षकों एवं पुलिस अधिकारियों को “महिलाओं के विरुद्ध साइबर अपराध” विषय पर विशेषज्ञ प्रशिक्षण एवं जागरूकता व्याख्यान प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई— महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले साइबर अपराधों के प्रकार Cyber Stalking, Sextortion, Deepfake, Morphing, Fake Profiles, Cyber Bullying एवं
https://youtu.be/92NkMCcUzaM?si=l6ny3Tp5Q8RJG1mH Obscene Content
डिजिटल साक्ष्य का संरक्षण (Search & Seizure of Digital Evidence) एवं Hash Value
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ आधिकारिक पत्राचार एवं आपत्तिजनक सामग्री/वेबसाइटों को ब्लॉक कराने की प्रक्रिया
महिलाओं से संबंधित साइबर अपराधों की प्रभावी विवेचना एवं विवेचक द्वारा अपनाई जाने वाली कार्यवाही
