शाहजमाल जलभराव बना चुनौती,जो शहर को नहीं दे सके ऑटोमेंशन व्यवस्था अधिशासी अभियंता यांत्रिक को दिया प्रभारी जीएम जल का चार्ज*
*अलीगढ़*।(*संजय सक्सेना ब्यूरो चीफ*)शाहजमाल क्षेत्र में जलभराव की विकराल समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा मंगलवार देर रात एक बार फिर मौके की स्थिति जानने पहुंचे।नगर आयुक्त ने शाहजमाल,खैर रोड,नगला मसानी एवं हीरा नगर पुलिया क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर जलनिकासी व्यवस्था का भौतिक सत्यापन किया।मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।नगर आयुक्त के सख्त रुख एवं लगातार मॉनिटरिंग का असर देर रात तक देखने को मिला।नगर निगम के निर्माण विभाग,स्वास्थ्य विभाग,जलकल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ जलनिकासी कार्य में जुटे रहे।शाहजमाल में जलभराव की समस्या के समाधान में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से महाप्रबंधक जल का चार्ज हटाकर अधिशासी अभियंता (यांत्रिक)अजय सक्सेना को प्रभारी महाप्रबंधक जल की जिम्मेदारी सौंपी।नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रभारी जीएम जल को निर्देशित किया गया कि सभी पंपों का संचालन बिना किसी बाधा के निरंतर सुनिश्चित किया जाए तथा बुधवार दोपहर तक शाहजमाल क्षेत्र को पूर्ण रूप से जलभराव से मुक्त कराया जाए।मौके पर 30000 लीटर डिस्चार्ज क्षमता के 3 पंप क्रियाशील हो गए है।बताते चलें अधिशासी अभियंता यांत्रिक अजय सक्सेना पर शहर की स्ट्रीट लाइटों की भी जिम्मेदारी है।
2 जुलाई को ऑटोमेंशन की व्यवस्था को जो तकनीकी अधिकारी अभी तक जमीन पर नहीं ला सके उनको जलभराव को खत्म करने की जिम्मेदारी नगर आयुक्त ने दे दी।चर्चा ये भी है कि नगर आयुक्त पर जब समस्या का समाधान नहीं होता तो वो मुख्य अधिकारी से चार्ज छीन कर अन्य विभाग के अधिकारी को प्रभारी अधिकारी बना कर पब्लिक का ध्यान समस्या से हटाने का कार्य करते हैं।पिछले एक साल से नगर निगम में मुख्य अधिकारी से कार्य छीन कर अन्य विभाग के अधिकारी को प्रभारी अधिकारी का चार्ज देने का कार्य नगर आयुक्त कर रहे हैं। नगर निगम में खास चर्चा है कि अवर अभियंता नरेन्द्र कुमार पर नगर आयुक्त की विशेष कृपा क्यों है।नगर आयुक्त ने कहा जलनिकासी कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ लगातार कार्य करते रहें और प्रत्येक घंटे की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
