उर्फी रिजवी की रिपोर्ट गाजीपुर* महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने वाले अभियुक्त को थाना गहमर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार ।

0
WhatsApp Image 2026-08-05 at 9.41.33 PM

जनपद गाजीपुर में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गाजीपुर महोदय के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में निरंतर संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज थाना गहमर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि खेमनराय पट्टी स्थित बभनिया इनार के पास एक युवक आने-जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें कर रहा है, जिससे महिलाओं एवं स्थानीय लोगों में भय एवं असहजता का वातावरण उत्पन्न हो रहा है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची, जहाँ एक व्यक्ति महिलाओं के प्रति अशोभनीय एवं अश्लील हरकत करते हुए पाया गया। पुलिस टीम द्वारा उसे तत्काल हिरासत में लिया गया । पूछताछ में उसने अपना नाम समर्थ सिंह पुत्र करुणेश सिंह, निवासी ग्राम गहमर पट्टी परमाराय, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 24 वर्ष बताया । नियमानुसार अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम पता व – समर्थ सिंह पुत्र करुणेश सिंह निवासी ग्राम गहमर पट्टी परमाराय, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर उम्र लगभग 24 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण:
1.उ0नि0 सतेन्द्र सिंह चंदेल मय हमराह थाना गहमर जनपद गाजीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed