पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 2.140 किलो गांजा बरामद

0
1003432327.jpg

पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा,
2.140 किलो गांजा बरामद

जौनपुर ।थाना महराजगंज पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर गद्दोपुर गांव से गांजा तस्करी के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.140 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोदनवाल पुत्र मिश्रीलाल मोदनवाल निवासी गद्दोपुर, थाना महराजगंज के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित आबकारी अधिनियम और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष तरुन श्रीवास्तव, कांस्टेबल मान सिंह चन्दन यादव और कांस्टेबल मयूर सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed