रामबाबू यादव स्टेट हेड उत्तर प्रदेश चाणक्य न्यूज़ इंडिया
जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल से टीम मैनेजर बने विजय यादव
सुल्तानपुर। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में 10 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम (सिगरा), वाराणसी में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता (Under-17) का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल की टीम के टीम मैनेजर के रूप में विजय यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतियोगिता युवा महिला मुक्केबाजों को अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल प्रदर्शित करने का शानदार मंच प्रदान कर रही है।
रिया शुक्ला ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
प्रतियोगिता के 48-50 किलोग्राम भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अयोध्या मंडल की प्रतिभाशाली मुक्केबाज रिया शुक्ला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चित्रकूट की गौरी गुप्ता को पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
रिया शुक्ला की इस शानदार जीत पर सुल्तानपुर जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष पुलकित सिंह, चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के.के. भटनागर, उपाध्यक्ष गिरीश मिश्रा एवं संदीप सिंह सहित जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए रिया को हार्दिक बधाई एवं सेमीफाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दीं।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि रिया की यह उपलब्धि जिले एवं अयोध्या मंडल के लिए गर्व का विषय है। सभी ने रिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दीं।
