उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर थाना प्रभारी पर अभद्र व्यवहार का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर LSP ने सदर एसडीएम को सौंपा पत्रक

0
WhatsApp Image 2026-08-19 at 9.44.38 PM

गाजीपुर। लोकजन सोशलिस्ट पार्टी (LSP) के गाजीपुर जिलाध्यक्ष प्रशांत विश्वकर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने जठवारा थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह पर अभद्र व्यवहार एवं असंवैधानिक कार्य करने का आरोप लगाते हुए सदर एसडीएम विनोद जोशी को पत्रक सौंपा। पत्रक के माध्यम से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई।

पत्रक में आरोप लगाया गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा से संबंधित एक मामले में जठवारा थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अभद्र व्यवहार किया गया। पार्टी का आरोप है कि थाना प्रभारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के गले से पार्टी का गमछा उतारने का प्रयास किया तथा कथित रूप से एक लाख रुपये मांगने जैसी बात कही।

पत्रक के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मानापुर निवासी एक पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद तथा उसके बच्चे की पढ़ाई में सहयोग किया जा रहा था। इसी मामले को लेकर हुई कथित घटना के बाद पार्टी ने पुलिस प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और संबंधित थाना प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

पार्टी जिलाध्यक्ष प्रशांत विश्वकर्मा ने कहा कि संविधान और कानून की मर्यादा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राम बहादुर विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सत्येंद्र विश्वकर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed