विभिन्न विषयों की सीटों में कटौती एवं विषयों में लगातार शुल्क वृद्धि, छात्रावास शुल्क वृद्धि, परिसर में पेयजल की समुचित व्यवस्था का अभाव, पुस्तकालय के सुचारू संचालन एवं आवश्यक पुस्तकों की उपलब्धता न होना दुर्भाग्यपूर्ण: ABVP*

0
1003222004.jpg

शिवम् द्विवेदी
चाणक्य न्यूज़ इंडिया
प्रयागराज

*छात्रों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करे विश्वविद्यालय प्रशासन: ABVP*

*विभिन्न विषयों की सीटों में कटौती एवं विषयों में लगातार शुल्क वृद्धि, छात्रावास शुल्क वृद्धि, परिसर में पेयजल की समुचित व्यवस्था का अभाव, पुस्तकालय के सुचारू संचालन एवं आवश्यक पुस्तकों की उपलब्धता न होना दुर्भाग्यपूर्ण: ABVP*

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए उनके समयबद्ध एवं स्थायी समाधान की मांग की है। विद्यार्थी परिषद का कहना है कि देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शामिल इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इकाई अध्यक्ष हिमांशु पांडेय ने कहा कि सीटों में कटौती, शुल्क वृद्धि, छात्रावास शुल्क, पेयजल, पुस्तकालय एवं कैंटीन में बिक रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कर विद्यार्थियों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाएं तथा विश्वविद्यालय में छात्रसंघ की बहाली की दिशा में भी विश्वविद्यालय प्रशासन आवश्यक पहल करे, ताकि विद्यार्थियों की समस्याओं को लोकतांत्रिक एवं प्रभावी ढंग से विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखने के लिए छात्रों को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।

इकाई मंत्री काव्यांशी कुमारी ने कहा कि विश्वविद्यालय के अनेक शोधार्थियों की छात्रवृत्ति/फेलोशिप समय से प्राप्त नहीं हो रही है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों के साथ शोध कार्य में भी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है, अतः विश्वविद्यालय प्रशासन फेलोशिप प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करे। छात्र कॉमन रूम, महिला छात्रावासों में उचित सुरक्षा एवं चीफ वार्डन द्वारा छात्रावास में रह रही छात्राओं से लगातार हो रहे दुर्व्यवहार को तत्काल बंद किया जाय तथा छात्रावास में संचालित मेस में गुणवत्तापूर्ण एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन बने साथ ही विश्वविद्यालय के चिकित्सालय में पर्याप्त दवाओं का होना एवं चिकित्सकों का समय पर चिकित्सालय में बैठना सुनिश्चित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed