र्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर महिलाओं को सुरक्षित, सुगम एवं सम्मानजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता* लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का हुआ शुभारंभ
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सुरक्षित एवं सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का शुभारम्भ एवं विशेष बसों का फ्लैग ऑफ माननीय मुख्यमंत्री उ0 प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ से किया गया। इस अवसर पर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों को परिवहन निगम की बसों में उनके साथ एक सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई।
इसी क्रम में जनपद गाजीपुर के रायफल क्लब सभागार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें माननीय जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना गया। इस दौरान उक्त योजना पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई।
कार्यक्रम में मा0 कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री ओम प्रकाश राजभर, मा0 सांसद राज्यसभा श्रीमती संगीता बलवंत, माननीय विधायक जखनियां श्री बेदी राम, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुभासपा सुरेंद्र राजभर, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, अन्य अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री जी ने उपस्थित सभी महिलाओं को भेंटस्वरूप साड़ी और मिष्ठान प्रदान करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई योजना अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा, महिलाओं के सम्मान, आधी आबादी की खुशहाली एवं शसक्तीकरण को प्रदर्शित करती ह
नि:शुल्क बस यात्रा एक अच्छी पहल है। उन्होंने सभी से अपील किया कि अपनी बेटियों को पढ़ाएं व सशक्त बनाएं। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं भी दी।
माननीय सांसद राज्यसभा संगीता बलवंत जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का यह पहल महिला सशक्तिकरण तथा शासन की महिलाओं के हितार्थ प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।
इसी क्रम में माननीय विधायक जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष, माननीय नगर पालिका अध्यक्ष जी ने भी रक्षाबंधन पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी के इस पहल पर उनकी उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगी विशेष सुविधा
रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माताओं, बहनों एवं बेटियों को विशेष सुविधा प्रदान करते हुए परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही महिला यात्री के साथ एक सहयात्री को भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस पहल से महिलाओं को पर्व के अवसर पर अपने मायके एवं अन्य स्थानों तक आवागमन में आर्थिक राहत के साथ-साथ सुविधा प्राप्त होगी।
महिला सम्मान एवं सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा के माध्यम से 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलना महिला सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
महिलाओं ने जिलाधिकारी को बांधी राखी
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने जिलाधिकारी के प्रति सम्मान एवं विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जनपद में महिलाओं के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी की कार्यशैली प्रेरणादायक एवं भरोसेमंद है तथा प्रशासन द्वारा महिलाओं एवं जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के
समाधान के साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं ने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन की संवेदनशील एवं जनहितकारी कार्यशैली से आमजन में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
इस अवसर पर परियोजन निदेशक, जिला विकास अधिकारी, डीसीएनआरएलएम, एआरएम रोडवेज सहित अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण, बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।


