गोंडा से जिला रिपोर्टर वैभव शुक्ला की रिपोर्ट
जरूरी खबर 🚨
यूपी रोडवेज बसों में 60 साल से ऊपर की महिलाओं को फ्री सफर करने के लिए स्मार्ट कार्ड बनवाना होगा। यह कार्ड किसी भी बस अड्डे पर बन जाएगा। इसके लिए 118 रुपये देने होंगे। यह पांच साल के लिए मान्य होगा। इस संबंध में परिवहन निगम जल्द ही पूरी कार्ययोजना जारी करेगा।
सूत्रों ने बताया कि 2011 की जनगणना और मार्च 2022 में कराए गए बस यात्री सर्वे के आधार पर तैयार आंकड़ों के अनुसार रोडवेज की बसों में प्रतिदिन 60 वर्ष से अधिक आयु की औसतन 88, 438 महिला यात्री सफर करती हैं। परिवहन निगम की बसों के ईटीआईएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकट इश्यूइंग मशीन) में स्मार्ट कार्ड की व्यवस्था की जाएगी। लाभार्थी किसी भी बस अड्डे पर आधार कार्ड ले जाकर कार्ड बनवा सकेंगे। बता दें कि ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का लाइव टेलीकास्ट गाजियाबाद के लोहिया नगर के हिंदी भवन में किया गया। इस योजना का लाभ गाजियाबाद की 20 हजार से अधिक 60 वर्ष से ज्यादा उम्र की महिलाओं को मिलने की उम्मीद है। रोडवेज इसके लिए महिलाओं को स्मार्टकाड जारी करेगा। हालांकि इसमें फ्री सफर के लिए महिलाओं को अपनी उम्र और निवास स्थान का प्रमाण दिखाना होगा।
