उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर प्राथमिक विद्यालय बहतुरा में हर्ष उल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन, राखी निर्माण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ,,,

0
WhatsApp Image 2026-08-27 at 5.01.19 PM

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर

प्राथमिक विद्यालय बहतुरा में हर्ष उल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन, राखी निर्माण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ,,,
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा के निर्देश के क्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों में विकास खंड मरदह के प्राथमिक विद्यालय बहतुरा में रक्षाबंधन हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राखी निर्माण प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों ने रंग-बिरंगे कागज़, धागों और मोतियों से आकर्षक राखियाँ बनाईं। इसके बाद बच्चों ने आपस में राखी बाँधकर भाईचारे और स्नेह का यह पर्व मिलजुलकर मनाया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता और टीम भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का समापन चाकलेट वितरण के साथ हुआ, जहाँ शिक्षकों ने बच्चों को रक्षाबंधन के महत्व के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed