बौंली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध बजरी परिवहन में 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली व 2 ट्रॉलियां जब्त

0
WhatsApp Image 2026-07-06 at 10.56.18 AM

सवाई माधोपुर जिले की बौंली थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और दो ट्रॉलियां जब्त की हैं। कार्रवाई के दौरान चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौंली नीलकमल मीणा एवं वृत्ताधिकारी उमेश गुप्ता के सुपरविजन में थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने ग्राम राठौद रपट क्षेत्र में अवैध बजरी से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा दो ट्रॉलियां जब्त कीं।
कार्रवाई के दौरान कुछ चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए, जबकि दो चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकले और बजरी से भरी ट्रॉलियां मौके पर छोड़ गए। जब्त वाहनों को थाने लाकर धारा 303(2) बीएनएस एवं 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार चालकों और वाहन मालिकों की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह सोलंकी, उपनिरीक्षक रोहिताश, एचसी जितेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल महेन्द्र, विजय और अजीतपाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed