संभल में रीलबाज लड़की ने चुपके से अश्लील वीडियो बनाए:युवक को झूठे अफेयर में फंसाया, धमकाकर 55 हजार वसूले
संभल में रीलबाज लड़की ने चुपके से अश्लील वीडियो बनाए:युवक को झूठे अफेयर में फंसाया, धमकाकर 55 हजार वसूले
मोहल्ला चौधरी सराय निवासी शाहरुख (22) फास्ट फूड सेंटर चलाता है। शाहरुख ने बताया- 3 साल पहले वह नैनीताल घूमने गया था। वहीं पर उसकी मुलाकात मोहल्ला दीपा सराय निवासी अरिशा से हुई थी। अरिशा सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है। उसके इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
दोनों एक ही शहर के थे, तो बातचीत शुरू हो गई। धीरे-धीरे ये रिश्ता आगे बढ़ा। फोन पर बातचीत के अलावा दोनों मिलने भी लगे। इसी दौरान उसकी आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बना लिए गए।
