हरिद्वार कुंभ स्नान 2027 की प्रमुख तिथियाँ की पंचायती अखाड़ा परिषद ने घोषणा की ।

0
WhatsApp Image 2026-07-07 at 7.04.05 AM

चौथ का बरवाड़ा पुलिस की कार्रवाई: दो स्थानों से अवैध हथकड़ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
सवाई माधोपुर। जिले के चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल चार लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
पहली कार्रवाई में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रामगढ़ क्षेत्र में मीणा होटल के पास से मानपुर निवासी कुलदीप (26) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की। आरोपी के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 16/54 के तहत मामला दर्ज किया गया।


वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भेड़ा मेला रोड, चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र से हरकेश (38) निवासी मानपुर को गिरफ्तार कर उसके पास से दो लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद की। आरोपी के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम की धारा 16/54 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।लोकेशन चौथ का बरवाडा़
रिपोर्टर बृजेश त्रिवेदी विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed