SSP हरिद्वार नवनीत सिंह की कांवड यात्रा में श्रद्धालुओं से अपील आगामी कांवड़ यात्रा-2026 में समस्त कांवड़ यात्रियों का हार्दिक स्वागत
पुलिस एवं जिला प्रशासन कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
🙏 सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध है कि पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें एवं अपनी यात्रा को मंगलमय बनाएं।
❌ जुगाड़ वाहन एवं रेट्रो साइलेंसर कांवड़ यात्रा में पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
📏 पैदल जल लेकर जाने वाले शिव भक्तों की कांवड़ की ऊँचाई अधिकतम 06 फीट तथा कांवड़ झांकी की ऊँचाई अधिकतम 10 फीट रखें, ताकि ऊँची विद्युत लाइनों से टकराने जैसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके एवं अन्य श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।
🚫🗡️ कांवड़ यात्रा में भाले, त्रिशूल, तलवार अथवा अन्य किसी भी प्रकार के हथियार लाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।
🪪 प्रत्येक कांवड़ यात्री अपने साथ वैध पहचान पत्र (आईडी) अवश्य रखें।
🚆 बड़ी संख्या में श्रद्धालु रेलमार्ग से भी यात्रा करते हैं। चलती ट्रेन की छत अथवा अन्य असुरक्षित स्थान पर यात्रा करना कानूनन अपराध है। ऐसा पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
🤝 कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी विवाद, मारपीट अथवा किसी भी प्रकार का तनाव उत्पन्न न होने दें।
🕉️ आपका उद्देश्य भगवान भोलेनाथ जी का जलाभिषेक करना है, न कि विवाद या अशांति फैलाना।
🙏 हर हर महादेव! 🔱 जय भोलेनाथ!
Uttarakhand Police Uttarakhand DIPR Uttarakhand Traffic Police -Traffic Directorate Garhwal Range Uttarakhand Police #HaridwarPolice #SSPHaridwar #NavneetSinghIPS #KanwarYatra2026 #KawadYatra #HarHarMahadev #JaiBholenath #SafeKanwarYatra #TrafficAdvisory #PublicSafety #RoadSafety #FollowGuidelines #UttarakhandPolice #ServeProtectCare
