महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED का बड़ा एक्शन
ED ने 940.77 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां कुर्क कीं।
कार्रवाई व्यवसायी विकास गर्ग, उनके परिवार और संबंधित कंपनियों पर।
महादेव ऑनलाइन बुक और स्काईएक्सचेंज सट्टेबाजी मामले में PMLA के तहत कार्रवाई।
मामले में अब तक कुल करीब 3,800 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच/जब्त।
जांच में हर महीने 450 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई का खुलासा।
छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों की FIR के आधार पर ED की जांच।
मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क और अन्य आरोपियों की जांच अभी जारी।
