उत्तराखंड के प्रसिद्ध कैंची धाम तक श्रद्धालुओं की यात्रा आसान बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने
उत्तराखंड के प्रसिद्ध कैंची धाम तक श्रद्धालुओं की यात्रा आसान बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से नई दिल्ली में मुलाकात कर रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने की मांग की। उन्होंने मुंबई-देहरादून वंदे भारत या सुपरफास्ट ट्रेन शुरू करने, मुंबई-रामनगर रेल सेवा बढ़ाने और उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों तक बेहतर रेल नेटवर्क विकसित करने का प्रस्ताव रखा। सीएम धामी ने कहा कि कैंची धाम में हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसलिए आधुनिक रेल सुविधाएं समय की जरूरत हैं। रेल मंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
#uttarakhand #kainchidham #PushkarSinghDhamiविवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड 
