जब से आए बहुगुणा भ्रष्टाचार हुआ सौ गुणा से लेकर 5 करोड तक 🤣 👉 परिवारवाद की तीसरी पीढ़ी की जड़ों मे डाला जा रहा खाद पानी..

0
WhatsApp Image 2026-07-14 at 11.41.55 AM (1)

2012 में जब अजय भट्ट नेता प्रतिपक्ष बने तो उसी समय पुष्कर धामी पहली बार जीतकर विधायक बने. 2 साल तक विजय बहुगुणा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे और बकौल तत्कालीन भाजपा उनका कार्यकाल जिस प्रकार के भ्रष्टाचार के लिए जाना गया आखिरकार केदारनाथ की भीषण आपदा में अवसर बनता हुआ “डीजल पीने वाला स्कूटर” उनकी विदाई का कारण बना. उस भ्रष्टाचारी स्कूटर का जिक्र प्रधानमंत्री मोदी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में उस दिन किया जब 12000 करोड़ की ऑल वेदर रोड का पत्थर लगाया जा रहा था. बहुगुणा के मुख्यमंत्री रहते भाजपा विधायकों को खड़ा कर उस दौर में सदन के भीतर और सदन के बाहर नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट हाथों में तख्ती लेकर विधायकों से नारे लगवाते थे “जब से आए बहुगुणा भ्रष्टाचार हुआ सौ गुणा ” समय बदला विजय बहुगुणा दलबदल कर भाजपा में आ गए बहुगुणा क़ो नहला धुला कर गंगा जल स्प्रे करवाकर भाजपा का पन्ना प्रमुख बनाया गया और विजय बहुगुणा का बेटा सौरभ बहुगुणा कैबिनेट मंत्री हो गया. अब वह सारे आरोप प्रत्यारोप भ्रष्टाचार वाशिंग मशीन मे धुल गया भ्रष्टाचार सब बीते समय की बात हो गई.
कल मुख्यमंत्री धामी ने आदेश जारी करवाया है कि उत्तराखंड के सभी जूनियर या सीनियर मंत्री 5 करोड रुपए तक की फाइल पहले सौरव बहुगुणा के सामने पेश करेंगे.
इस मजेदार आदेश के बाद अपने को असली भाजपाई और मूल भाजपाई बताने वाले मंत्रियों के लिए यह आदेश गर्म दूध हो गया है चुनाव आते-आते भाजपाइयों को और कितना गरमा-गरम खौलता हुआ दूध नाक बंद कर पीना पड़े देखना रोचक होगा.
फिलहाल तो धामी ने सभी मंत्रियो मदन कौशिक, धन सिंह रावत, सतपाल रावत, रेखा आर्य, सुबोध उनियाल,भरत सिंह चौधरी, राम सिंह कैड़ा, गणेश जोशी प्रदीप बत्रा क़ो बहुगुणा के सामने खड़ा करवाने का इंतजाम करवा कर साबित कर दिया हैँ कि नारायण तिवारी से लेकर तमाम मुख्यमंत्री को रिकॉर्ड तोड़ने का आत्मविश्वास क्या होता है. असली मजा तब आएगा जब उत्तराखंड के मंत्रियों की सौरभ बहुगुणा के दफ्तर में खड़े होकर हाथ मे फाइल लेकर फोटो आएगी. सौरभ बहुगुणा को इस नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत बधाई वो भी दे रहे हैँ जो अजय भट्ट के पीछे बहुगुणा वाली तख्ती लेकर खड़े होते थे
वास्तव ने मोदी जी सही कहते हैँ ये दशक उत्तराखंड का दशक है.
#BJPGovernment
#BJPNEWS
#BJP4
#uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed