विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड नीम करोली बाबा की कहानियां तो हमने बहुत सुनी होंगी, लेकिन अब वक्त है इसे देखने का और पूरे सच को करीब से जानने का। बाबा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ 31 जुलाई को रिलीज होगी और इसका टीजर अभी आ गया है।
विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने सोमवार को 6 साल में पहली बार CEO (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) की भर्ती निकाली है। आवेदक का हिंदू होना और उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन रखी गई है। CEO जनरल सेक्रेटरी को रिपोर्ट करेंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 18 जुलाई, 2026 की शाम 4 बजे तक है।
इससे पहले, चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं।
कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की।
चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है।
उधर, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया। स्पेशल कोर्ट की जज प्रतिभा नारायण ने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन (27 जुलाई तक) के लिए बढ़ा दी।
इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।
राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती निकाली, ऐसे करें आवेदन
राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाला है। आवेदन की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन मांगी गई है। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे है।
• बड़े सार्वजनिक संगठन, संस्था, विभाग या कंपनी में कम से कम 20 साल का का प्रबंधकीय अनुभव जरूरी।
• उम्मीदवार को सामान्य प्रशासन, वित्त, लेखा, मानव संसाधन (HR), जनसंपर्क, आईटी, सुरक्षा, विधि, जनसंपर्क या अन्य प्रशासनिक कार्यों के समन्वय का अनुभव होना चाहिए।
• मंदिर, हिंदू धार्मिक संस्था या धर्मार्थ संगठन के प्रबंधन का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
#UttarPradesh #rammandir #ayodhya
