चाणक्य न्यूज़ इंडिया खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:संदिग्ध डेरी पर छापा, 4 नमूने लिए,1.79 लाख रुपये का दूध व पनीर बनाने का घोल नष्ट

0
WhatsApp Image 2026-07-17 at 10.24.00 AM

अलीगढ़।(संजय सक्सेना ब्यूरो चीफ)जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सहजपुर स्थित हनीफ डेरी पर छापेमारी कर निरीक्षण किया गया।यह कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य,अलीगढ़ मंडल अजय कुमार जायसवाल और सहायक आयुक्त द्वितीय, दीपक सिंह के नेतृत्व एवं निर्देशन में की गई।निरीक्षण के दौरान डेरी परिसर में 8 टीन रिफाइंड पाम ऑयल,लगभग 30 किलोग्राम पनीर,लगभग 400 लीटर मिश्रित दूध और पनीर निर्माण के लिए लगभग 3000 लीटर घोल उपलब्ध मिला।खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका के आधार पर मिश्रित दूध,रिफाइंड पाम ऑयल,पनीर निर्माण के लिए घोल एवं पनीर के कुल चार नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए।कार्रवाई के दौरान मौके पर उपलब्ध 8 टीन रिफाइंड पाम ऑयल अनुमानित मूल्य 20,000 को सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।लगभग 9,000 मूल्य का पनीर,20,000 मूल्य का मिश्रित दूध और लगभग 1.50 लाख मूल्य का पनीर निर्माण के लिए घोल को जनहित में तत्काल नष्ट कराया गया।इसके

https://youtu.be/3JIo-KBwNoc अतिरिक्त, डेरी में संचालित पनीर निर्माणशाला के बॉयलर की टोटी को अग्रिम आदेशों तक सील कर दिया गया है,जिससे निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लग गई है।खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम,2006 के प्रावधानों के अंतर्गत विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।छापेमारी अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह, त्रिभुवन नारायण,दलबीर सिंह, परमवीर सिंह एवं राजीव कुमार वर्मा सहित विभागीय टीम उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed