विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए आवेदन मांगे हैं। इस पद के लिए पहला आवेदन पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर की तरफ से आया है। उन्होंने अपना बायोडाटा ट्रस्ट को भेजकर बताया है कि वे इस पद के लिए मांगी गई सभी योग्यताओं को पूरा करते हैं।

0
WhatsApp Image 2026-07-17 at 12.13.43 PM

आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई तय की गई है। ट्रस्ट के मापदंडों के अनुसार, आवेदक का हिंदू, वैष्णव और राम भक्त होना अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवार की उम्र 50 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उसे किसी बड़े संस्थान में कम से कम 20 साल का प्रबंधकीय या प्रशासनिक अनुभव होना चाहिए। इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक (ग्रेजुएशन) रखी गई है।

CEO की नियुक्ति शुरुआत में तीन साल के लिए होगी, जिसे बाद में बढ़ाया भी जा सकता है। इस पद पर चयनित व्यक्ति मंदिर के प्रशासन, वित्त, सुरक्षा व्यवस्था, दर्शनार्थियों की सुविधाओं और दैनिक पूजा-पाठ की पूरी जिम्मेदारी संभालेगा। वेतन और अन्य सुविधाएं आपसी सहमति से तय की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed