बलरामपुर से बड़ी खबर ब्रेकिंग बलरामपुर के श्रीदत्तगंज में प्रेम प्रसंग से आहत किशोर-किशोरी ने 12 घंटे के भीतर की आत्महत्या दोनों के आत्महत्या से गांव में शोक की लहर देवी पाटन मंडल ब्यूरो सुशील श्रीवास्तव

0
WhatsApp Image 2026-07-17 at 12.55.16 PM

बलरामपुर। जनपद के थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा किठूरा फूलपुर में प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। गांव में 12 घंटे के भीतर एक किशोर और एक किशोरी द्वारा कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।


बीती रात 16 जुलाई की शाम लगभग 7 बजे ग्राम निवासी उत्तम यादव (19 वर्ष) पुत्र सुकई यादव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मामला कथित रूप से प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी घटना के बाद 17 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे गांव की ही प्रेमिका सुमन चौरसिया (15 वर्ष) पुत्री सालिक चौरसिया ने भी कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एक ही रात में लगातार दो युवाओं की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

पुलिस ने दोनों मामलों में पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed